छिंदपुर पंचायत में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

0

 

छिंदपुर पंचायत में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

जर्जर सड़क, जलभराव और मूलभूत सुविधाओं की कमी से ग्रामीण परेशान; जांच और कार्रवाई की मांग



              पत्रकार ज्ञान शंकर तिवारी

कटघोरा/कोरबा। ग्राम पंचायत चिंदपुर के ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों में कथित लापरवाही और मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने समस्याओं का निराकरण कराने के साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र की मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और खराब हो जाने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जलभराव की समस्या का भी उल्लेख किया है। उनका कहना है कि गंदगी और जलभराव के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत भी समय पर नहीं कराई जा रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा में विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव पारित किए जाने के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। ज्ञापन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !