चरित्र पर शक ने उजाड़ दिया घर: पूर्व सरपंच ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव घर के पीछे फेंका, 6 दिन बाद बदबू से खुला राज

0

 

चरित्र पर शक ने उजाड़ दिया घर: पूर्व सरपंच ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव घर के पीछे फेंका, 6 दिन बाद बदबू से खुला राज



दंतेवाड़ा। पत्नी के चरित्र पर शक और घरेलू विवाद ने एक परिवार को खौफनाक वारदात में बदल दिया। दंतेवाड़ा में एक पूर्व सरपंच ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी और शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि महिला का शव करीब छह दिनों तक वहीं पड़ा रहा। जब शव सड़ने लगा और इलाके में तेज दुर्गंध फैलने लगी, तब मामले का खुलासा हुआ।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतका की पहचान झुमकी कुंजाम (35) के रूप में हुई है। वह अपने पति लक्ष्मण कुंजाम (36) के साथ रहती थी। आरोपी पति पूर्व में सरपंच भी रह चुका है।

पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। 17 जुलाई को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि उस समय पति शराब के नशे में था। विवाद बढ़ने पर उसने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया और उसका गला काटकर हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। कई दिनों तक शव के बारे में किसी को जानकारी नहीं हुई। जब शव सड़ने लगा और उसमें कीड़े पड़ गए, तो दुर्गंध फैलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के पीछे से महिला का शव बरामद किया।

जांच के दौरान पुलिस का शक मृतका के पति पर गया, क्योंकि घटना के बाद से वह गायब था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे गांव से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है।

एएसपी आरके बर्मन ने बताया कि पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है। विवेचना पूरी होने के बाद घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आएंगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !