जिले में अब तक 80.7% बारिश दर्ज, सामान्य वर्षा के सबसे करीब पहुंचा मगरलोड
उत्तम साहू
धमतरी, 10 जुलाई 2026। जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। 10 जुलाई की स्थिति में जिले में औसतन 4.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं 1 जून से अब तक जिले में कुल औसत 234.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की सामान्य औसत वर्षा 290.7 मिमी का 80.7 प्रतिशत है।
तहसीलवार वर्षा आंकड़ों के अनुसार मगरलोड में अब तक 283.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जो सामान्य वर्षा का 98.2 प्रतिशत है और जिले में सबसे अधिक है। इसके बाद कुकरेल में 252.0 मिमी (89.6%), बेलरगांव में 229.4 मिमी (85.1%), नगरी में 250.4 मिमी (84.3%), कुरूद में 230.2 मिमी (78.2%) तथा धमतरी में 240.8 मिमी (74.5%) वर्षा दर्ज की गई है। वहीं भखारा तहसील में अब तक केवल 156.3 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा का 55.5 प्रतिशत है।
आज दर्ज वर्षा के अनुसार बेलरगांव में सर्वाधिक 10.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा नगरी में 9.6 मिमी, कुरूद में 5.7 मिमी, कुकरेल में 2.0 मिमी तथा मगरलोड में 0.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जबकि धमतरी और भखारा तहसीलों में आज वर्षा दर्ज नहीं हुई।
जिला प्रशासन ने बताया कि मानसून की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसानों से मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों का संचालन करने की अपील की गई है।

