नगरी के कुकरेल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 लीटर महुआ शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

0

 

नगरी के कुकरेल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 लीटर महुआ शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू 

नगरी।17 जुलाई धमतरी जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में ग्राम कुकरेल (थाना केरेगांव) में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लीटर महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण तथा आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम कुकरेल निवासी थनेश्वर निषाद (पिता- पुरुषोत्तम निषाद) के घर पर सुनियोजित ढंग से दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 16 पाउच महुआ शराब, जिसकी कुल मात्रा लगभग 8 लीटर है, बरामद कर जब्त की गई।

आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक विवेक कुमार दीवान, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव, भूषण वर्मा, अरविंद नेताम, नीरज चंद्राकर तथा महिला आरक्षक सोमी पालेश्वर की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल आबकारी विभाग को दें, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !