धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, 42 पौवा देशी शराब जब्त

0

 

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, 42 पौवा देशी शराब जब्त



उत्तम साहू,धमतरी। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर थाना अर्जुनी पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 42 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 3,360 रुपये बताई गई है।

पहली कार्रवाई देवपुर में

थाना अर्जुनी पुलिस ने ग्राम देवपुर के झिरियाबांध रोड स्थित ईंट भट्ठा के पास दबिश देकर बिसाहू कंवर (42 वर्ष) को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,440 रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।

दूसरी कार्रवाई शंकरदाह में

इसी तरह ग्राम शंकरदाह में चिकन सेंटर के सामने पुलिस ने नीलम साहू (22 वर्ष) को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 24 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,920 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 42 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !