नगरी के पीएमश्री उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 72 विद्यार्थियों को मिली सरस्वती साइकिल योजना की सौगात

0

 

नगरी के पीएमश्री उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 72 विद्यार्थियों को मिली सरस्वती साइकिल योजना की सौगात


उत्तम साहू,नगरी। छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और विद्यालय तक उनकी सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएमश्री शासकीय श्रृंगी ऋषि उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नगरी में सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं के कुल 72 छात्र-छात्राओं (हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम) को साइकिलों का वितरण किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य शासन की यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी है, जिससे उनकी शिक्षा में आने वाली आवागमन संबंधी कठिनाइयों का समाधान होगा और स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति में भी कमी आएगी।

कार्यक्रम में नगर पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष विकास बोहरा, पार्षद चेलेश्वरी साहू, देवचरण ध्रुव, अश्वनी निषाद, हेमलाल सेन, खेमेन्द्र साहू, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हुलासराम सोनवानी, पालक सदस्य यामिनी साहू एवं हेमलता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य एस. के. प्रजापति ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए योजना की जानकारी दी और कहा कि विद्यार्थियों को मिलने वाली यह सुविधा उनकी शिक्षा को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने और नियमित रूप से विद्यालय आने का आग्रह किया।

इस अवसर पर व्याख्याता आर.एल. सोनी, सुमन गुप्ता, डी.पी. ताम्रकार, आकांक्षा लाल, भानु प्रिया साहू, मोनिका सिन्हा, खेमराज साहू सहित विद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !