ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्तिपत्र, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

0

 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्तिपत्र, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा— कांग्रेस की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर



कोरबा, 2 जुलाई 2026। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के नियुक्तिपत्र वितरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


अपने संबोधन में सांसद महंत ने कहा कि कांग्रेस संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने, जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा समाज के हर वर्ग के साथ सतत संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारियां संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।


समारोह में श्रवण दास मानिकपुरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं रामप्रसाद चौहान, अंबिका पटेल, संत पैकरा एवं श्रीमती चंद्रकिरण जायसवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। कयुम बेग, सुमन सारथी, रामकुमार मरावी, सुध राम आगरिया, शकुंतला मरावी, बिंदुलता कंवर, अनित पटेल एवं पुरुषोत्तम गढ़वाल को महामंत्री तथा यशवंत पैकरा, पंचराम, मनबोध पटेल, कांति सरोटिया, अर्जुन दास, प्रकाश नारायण, विष्णुगीर, निरासन टेकाम और गुलाब सिंह बिशेन को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता अमित भदौरिया भी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर हरीश परसाई, प्रशांत मिश्रा, मनोज चौहान, मोहित राम केरकेट्टा, यशवंत लाल, संतोषी पाटले, सत्यनारायण पैकरा, तुफान सिंह राज, अनिल गुप्ता, अजय सैनी, सुरेश गुप्ता, रामनारायण कश्यप, सावित्री श्रीवास, छोटू रॉबिन्सन, दीपक जायसवाल, दिनेश दास, दुर्गेश दास, बृजपाल राज, चमेली सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !