डोमा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़

0


डोमा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़

20 पाव देशी प्लेन शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार; आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज



उत्तम साहू,धमतरी, 2 जुलाई 2026। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने ग्राम डोमा (थाना भखारा) में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की गई।

जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग को ग्राम डोमा में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने आरोपी नागेंद्र मरकाम पिता रामनारायण मरकाम के निवास पर विधिवत दबिश दी।

तलाशी के दौरान आरोपी के घर से बिक्री के लिए रखी गई 20 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई, जिसे आबकारी विभाग ने मौके पर ही जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष ध्रुव, अजय राज कश्यप तथा मुख्य आरक्षक मुरली सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम देकर अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी प्रहार किया।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री या परिवहन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल आबकारी विभाग को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !