फिर करवट लेगा मानसून, आज से बरसेंगे बादल… कई जिलों में बारिश के संकेत

0

 फिर करवट लेगा मानसून, आज से बरसेंगे बादल… कई जिलों में बारिश के संकेत



रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पिछले कुछ दिनों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया था। हालांकि बीते 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बस्तर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके बावजूद राज्य में अब तक सामान्य से करीब 21 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में नमी बढ़ रही है। यही मौसम प्रणाली छत्तीसगढ़ में फिर से बारिश की गतिविधियों को तेज करने में अहम भूमिका निभाएगी।

बारिश की वापसी से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं लोगों को भी गर्मी और उमस से निजात मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक के दौरान सतर्क रहने और खराब मौसम में अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !