सरस्वती शिशु मंदिर नगरी के होनहार छात्र अरमान अटल का नवोदय विद्यालय में चयन

0

 

सरस्वती शिशु मंदिर नगरी के होनहार छात्र अरमान अटल का नवोदय विद्यालय में चयन



उत्तम साहू 

नगरी। सरस्वती शिशु मंदिर नगरी के मेधावी छात्र अरमान अटल ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित अध्ययन के बल पर एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

ग्राम गोरेगांव निवासी अरमान अटल, पिता तीरथराज अटल, की इस सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छात्र की इस उपलब्धि पर माता-पिता, गुरुजनों तथा शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार ने कहा कि अरमान की सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अरमान की उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

विद्यालय के शिक्षकों ने विश्वास जताया कि अरमान अटल भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नई ऊंचाइयों को छुएंगे तथा विद्यालय, अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !