एक ही पेड़, दो मौतें और कई सवाल: प्रेमी की मौत की खबर सुनकर युवती ने भी उठाया खौफनाक कदम

0

 

एक ही पेड़, दो मौतें और कई सवाल: प्रेमी की मौत की खबर सुनकर युवती ने भी उठाया खौफनाक कदम

पामगढ़ के धाराशिव गांव में कथित प्रेमी युगल की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी



जांजगीर-चांपा/पामगढ़। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव में एक कथित प्रेमी युगल की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव के पास खेत में एक पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के कुछ ही समय बाद युवती की भी उसी स्थान के पास मौत की खबर सामने आई।

जानकारी के मुताबिक, युवक करीब दो दिन पहले घर से निकला था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार को ग्रामीणों ने गांव के पास खेत में एक पेड़ पर उसका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। शव काफी पुराना होने के कारण उसमें सड़न की स्थिति बताई जा रही है।

इसी बीच, युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद युवती भी घटनास्थल के पास पहुंची। कुछ समय बाद उसकी भी मौत की सूचना सामने आई। प्रारंभिक तौर पर दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल दोनों मौतों के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आएगी। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !