शासकीय उ.मा.वि. राजपुर में छात्र संघ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
सरस्वती साइकिल योजना के तहत 19 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिल
उत्तम साहू,नगरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति एवं छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की *अध्यक्षता प्राचार्य श्री रमेश कुमार टंडन* ने की तथा उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की *शपथ दिलाई*।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *विद्यालय प्रबंधन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री केशव प्रजापति* ने कहा कि छात्र संघ और प्रबंधन समिति मिलकर विद्यालय को अनुशासन, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
इसी अवसर पर राज्य शासन की *सरस्वती साइकिल योजना* के अंतर्गत विद्यालय की 18 बालिकाओं एवं 1 कमार बालक को *अतिथियों के करकमलों* से निःशुल्क साइकिल प्रदान की गई। साइकिल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत राजपुर के सरपंच श्री उत्तम नेताम* थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में *उपसरपंच श्री जयकृष्ण साहू, ग्राम पटेल श्री गिरधर सिंह वट्टी, पूर्व अध्यक्ष श्री संतोष निषाद एवं श्री उदय लाल सेन* उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री उत्तम नेताम ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "छात्र जीवन अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी का समय है। छात्र संघ के पदाधिकारी विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।"
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर *उपाध्यक्ष श्रीमती संतोषी नागेश, श्री मोहन चंद्रवंशी, पूनम प्रजापति, श्रीमती अनूपा मरकाम, श्रीमती यशोदा मरकाम, श्रीमती सरस्वती मानिकपुरी, श्रीमती गंगा यादव, श्रीमती नीलम कुंजाम, श्री मानसाय नेताम, व्याख्याता श्री डोमार सिंह ध्रुव, श्री आर. कुंजाम, श्री एस. कोसरे, श्री वाय. कतलम, छात्रसंघ प्रभारी श्री एम. के. यदु, साइकिल योजना प्रभारी श्री डी. बी. गोस्वामी, श्रीमती नीलम शांडिल्य, श्री वाय. एस. राजपूत, श्री मनीष साहनी, श्री लक्ष्मीनाथ ओटी, श्री पुरंजय भंडारी, श्री उत्तम नेताम, शालानायक श्री दुष्यंत कुमार मंडावी, सचिव श्री चोमन देव प्रजापति* सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।


