जनपद पंचायत नगरी में सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

0

 

जनपद पंचायत नगरी में सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

सभापति शुभम यदु की अध्यक्षता में राशन व्यवस्था और सहकारी समितियों के विकास को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित



उत्तम साहू 

नगरी। जनपद पंचायत नगरी में 23 जुलाई 2026 को सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की समीक्षा बैठक समिति के सभापति शुभम यदु की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास, सहकारी समितियों को मजबूत बनाने तथा ग्रामीणों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में नई राशन दुकानों के संचालन, जर्जर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों की मरम्मत तथा नवीन PDS दुकान भवनों के निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा सहकारी समितियों के लिए खाद गोदाम भवन निर्माण, उपार्जन केंद्रों में अहाता एवं चबूतरा निर्माण तथा आवश्यकतानुसार नए भवनों के निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान सीईओ नेमीचंद देव ने नवीन समितियों के गठन एवं पंजीयन, खाद-बीज वितरण की स्थिति, धान एवं फसल उपार्जन केंद्रों, नवीन सोसायटियों तथा नए भवन निर्माण की प्रगति के संबंध में समिति को विस्तृत जानकारी दी।

वहीं खाद्य विभाग की ओर से खाद्य निरीक्षक विश्वप्रताप चंदेल ने क्षेत्र के चार पहुंचविहीन ग्रामों में खाद्य भंडारण व्यवस्था, नए राशन कार्ड जारी करने, राशन कार्ड नवीनीकरण, KYC के लिए शेष राशन कार्डों, वर्तमान राशन दुकानों की स्थिति तथा नई राशन दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की।

अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

बैठक में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर समिति के सभापति एवं सदस्यों ने गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक है, ताकि विभागीय योजनाओं और क्षेत्रीय समस्याओं पर प्रभावी चर्चा हो सके।

बैठक में समिति सदस्य प्रेम सिंह सलाम एवं मौसमी मंडावी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी विषयों पर गहन चर्चा के बाद बैठक जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !