बांधाखार में पूरी रात बिजली गुल, भीषण गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से लोग बेहाल; विभाग से जवाब की मांग

0


बांधाखार में पूरी रात बिजली गुल, भीषण गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से लोग बेहाल; विभाग से जवाब की मांग


पाली/कोरबा। बांधाखार एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार रात से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरी रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर क्षेत्रवासियों ने भीषण गर्मी, उमस और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के बीच रातभर जागकर समय बिताया। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत हुई।

बिजली समाधान व्हाट्सएप समूह में उपभोक्ताओं ने लगातार संदेश भेजकर बिजली विभाग से आपूर्ति बहाल करने और बिजली बंद होने का कारण बताने की मांग की। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती हो रही है, लेकिन विभाग की ओर से समय पर कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी जाती।

रविवार तड़के भी उपभोक्ताओं ने संदेश भेजकर पूछा कि "बांधाखार में लाइट कब तक चालू होगी?" वहीं कई लोगों ने रोज-रोज की बिजली समस्या पर नाराजगी जताते हुए स्थायी समाधान की मांग की।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से पंखे, कूलर और पानी की व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने बिजली विभाग से नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली कटौती की पूर्व सूचना देने तथा बार-बार हो रही इस समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !