देश सेवा में समर्पित आईटीबीपी जवान खिलेश कुमार ध्रुव का निधन, शंकरदहा गांव में शोक की लहर

0

 

देश सेवा में समर्पित आईटीबीपी जवान खिलेश कुमार ध्रुव का निधन, शंकरदहा गांव में शोक की लहर

स्वास्थ्य बिगड़ने से गुवाहाटी लौटने के दौरान 32 वर्षीय जवान ने तोड़ा दम, 21 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार



उत्तम साहू,धमतरी। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम शंकरदहा निवासी और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में पदस्थ जवान खिलेश कुमार ध्रुव का आकस्मिक निधन हो गया। 32 वर्षीय खिलेश कुमार ध्रुव, पिता गणपत राम ध्रुव, वर्तमान में आईटीबीपी में सेवा देते हुए गुवाहाटी (असम) में पदस्थ थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायणपुर, छत्तीसगढ़ स्थित कैंप से गुवाहाटी लौटने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य खराब होने के चलते 19 जुलाई 2026, रविवार को उनका निधन हो गया। जवान के निधन की खबर मिलते ही ग्राम शंकरदहा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

खिलेश कुमार ध्रुव पंचायत विभाग में कार्यरत पंचायत सचिव खूबचंद ध्रुव के छोटे भाई थे। अल्पायु में ही देश सेवा के लिए समर्पित होकर कर्तव्य निभाने वाले जवान के निधन से परिवार, रिश्तेदारों, साथियों और समाज में गहरा दुख व्याप्त है।

परिवारजनों द्वारा 21 जुलाई 2026, मंगलवार को अंतिम संस्कार का कार्यक्रम रखा गया है। देश सेवा में समर्पित आदिवासी जवान खिलेश कुमार ध्रुव के निधन पर सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र राज ध्रुव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज और परिवार के लिए अत्यंत दुखद क्षति है। उन्होंने आदिशक्ति एवं प्रकृति शक्ति से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !