शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नगरी में पालक समिति का सर्वसम्मति से गठन

0

 

शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नगरी में पालक समिति का सर्वसम्मति से गठन



उत्तम साहू,नगरी। शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नगरी में सोमवार को पालक समिति का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बैठक में पालकों एवं विद्यालय परिवार की उपस्थिति में अध्यक्ष पद के लिए योगेन्द्र भट्ट तथा उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती चेलेश्वरी लखन साहू को सर्वसम्मति से चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित पालकों एवं शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती चेलेश्वरी लखन साहू ने सभी पालकों, विद्यालय परिवार एवं समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास, छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अनुशासन, सुरक्षा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पालक समिति और विद्यालय परिवार के साथ मिलकर सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्य किए जाएंगे।

बैठक का समापन सभी सदस्यों द्वारा विद्यालय की प्रगति एवं छात्राओं के हित में मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !