नवनियुक्त एल्डरमैनों का भाजपा मंडल नगरी ने किया आत्मीय स्वागत
उत्तम साहू
नगरी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पंचायत नगरी के लिए तीन एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी ने मंडल बैठक के दौरान उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
नवनियुक्त एल्डरमैन प्रतिमा देवांगन, दुर्गा प्रजापति एवं गौरव तिवारी (जानू) का भाजपा का गमछा पहनाकर एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण तथा जनसेवा के कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने विश्वास जताया कि तीनों एल्डरमैन नगर पंचायत नगरी के सभी वार्डों में जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे तथा नगर पंचायत और भारतीय जनता पार्टी का नाम गौरवान्वित करेंगे।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, मंडल प्रभारी मोहन नाहटा, महामंत्री रूपेंद्र साहू एवं सुलोचना साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी, राजू गोसाई, कमल डागा, रामगोपाल साहू, अविनाश दुबे, शशि ध्रुव, चेलेश्वरी साहू, नगीना सोम, यशोदा साहू, अश्वनी निषाद, शंकर देव, विनीत कोठारी, डागेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव, राजा पवार, यश करण पटेल, देवचरण ध्रुव, संजय सारथी, नागेंद्र बोरछा, पवन साहू, चित्रांश नागवंशी, विकास सोनी, यश संचेती, गीतेश्वर ध्रुव, वासु यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

