धमतरी मे रायपुर-जगदलपुर यात्री बस हाईवा से भिड़ी, कंडक्टर समेत तीन घायल

0

 

धमतरी मे रायपुर-जगदलपुर यात्री बस हाईवा से भिड़ी, कंडक्टर समेत तीन घायल


प्रतीकात्मक फोटो 

धमतरी। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर जा रही एक यात्री बस श्याम तराई के पास हाईवा वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार शुरू हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि हाईवा वाहन ने अचानक अपनी लेन बदल दी, जिससे पीछे से आ रही यात्री बस उससे जा भिड़ी। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में बस कंडक्टर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !