देवपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत, दो घायल

0

 

देवपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत, दो घायल



उत्तम साहू,नगरी। नगरी क्षेत्र के ग्राम देवपुर के पास गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल एक युवक और एक युवती को 108 संजीवनी एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए शासकीय स्वास्थ्य केंद्र, नगरी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक और घायलों की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !