छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी: कई IAS अधिकारियों के बदले दायित्व, धमतरी समेत पांच जिला पंचायतों को मिले नए CEO

0

 

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी: कई IAS अधिकारियों के बदले दायित्व, धमतरी समेत पांच जिला पंचायतों को मिले नए CEO



रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक गतिशील बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के तहत पांच जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) का तबादला किया गया है, जबकि कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक रेमिजियुस एक्का को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

धमतरी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर को स्थानांतरित कर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी जगह दंतेवाड़ा जिला पंचायत के CEO जयंत नाहटा को धमतरी का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

वहीं प्रतीक जैन को बस्तर से कोरबा जिला पंचायत का CEO बनाया गया है। सुरुचि सिंह को जिला पंचायत राजनांदगांव से स्थानांतरित कर नगर पालिक निगम भिलाई का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा एम. भार्गव को डोंगरगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पद से जिला पंचायत दंतेवाड़ा का CEO, तनय खत्रा को कटघोरा से जिला पंचायत बस्तर का CEO तथा दुर्गा प्रसाद अधिकारी को घरघोड़ा से जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार का यह प्रशासनिक फेरबदल जिला स्तर पर विकास कार्यों में गति लाने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !