सिंगपुर में 13 अगस्त को लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

0

 

सिंगपुर में 13 अगस्त को लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच, मरीजों को मिलेगा निःशुल्क परामर्श और दवाइयां



उत्तम साहू 

धमतरी, 11 अगस्त 2026। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा 13 अगस्त को ग्राम सिंगपुर, विकासखंड मगरलोड में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक किया जाएगा।

शिविर में श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। शिविर में डॉ. मुकेश केशरवानी (एमडी मेडिसिन), डॉ. हरिकृष्ण प्रधान (एमडी मेडिसिन) तथा डॉ. प्रीति केशरवानी (एमडी ऑनकोलॉजी एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं देंगी।

शिविर में सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके अलावा कैंसर से संबंधित संभावित लक्षण अथवा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले मरीजों को कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक से सीधे परामर्श लेने का अवसर भी मिलेगा।

जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सिंगपुर पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बीमारियों की समय पर पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित करना है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !