हरेली पर्व पर साहू समाज को 1.51 लाख रुपये का दान, उर्मिला बाई साहू बनीं समाज के लिए प्रेरणा

0

हरेली पर्व पर साहू समाज को 1.51 लाख रुपये का दान, उर्मिला बाई साहू बनीं समाज के लिए प्रेरणा



           पत्रकार राजेंद्र साहू, मगरलोड

मगरलोड/हसदा नं. 1 हरेली त्यौहार के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत हसदा नं. 1 में साहू समाज के लिए एक प्रेरणादायी पहल सामने आई। समाज की बुजुर्ग माता श्रीमती उर्मिला बाई साहू, पति स्वर्गीय श्री लेतेल साहू ने अपनी जीवनभर की मेहनत की कमाई से 1 लाख 51 हजार रुपये ग्रामीण साहू समाज को दान स्वरूप प्रदान किए।

समाज के प्रति इस उदार योगदान के लिए उर्मिला बाई साहू को समाजजनों ने दानवीर भामाशाह स्वरूपिनी माता बताते हुए सम्मानित किया। उनका यह योगदान समाज के विकास और सामाजिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समाजजनों ने कहा कि अपनी मेहनत की कमाई को समाजहित में समर्पित करना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है।



इतिहास में भी दान और परोपकार की अनेक मिसालें मिलती हैं। महर्षि दधीचि ने देवताओं और समाज की रक्षा के लिए अपनी अस्थियों तक का दान किया। महाभारत के कर्ण अपनी दानवीरता के लिए प्रसिद्ध रहे, वहीं राजा हरिश्चंद्र ने सत्य और धर्म के लिए अपना सर्वस्व त्याग दिया। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उर्मिला बाई साहू ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और समर्पण का परिचय दिया है।

इस अवसर पर साहू समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने उर्मिला बाई साहू की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मगरलोड तहसील साहू संघ अध्यक्ष रोहित साहू, ग्रामीण अध्यक्ष टेकराम साहू, उपाध्यक्ष यशवंत साहू, महिला उपाध्यक्ष लता साहू, संरक्षक जगदीश साहू, सचिव गुलशन साहू, कोषाध्यक्ष मोतीराम साहू, संगठन सचिव दुष्यंत साहू, महिला संगठन सचिव रुक्मणी साहू, सहसचिव गेंदलाल साहू, अंकेक्षक महेंद्र साहू, सरपंच प्रतिनिधि काशीराम साहू, पूर्व अध्यक्ष कुंज बिहारी साहू, पूर्व अध्यक्ष कुंजलाल साहू, पूर्व सरपंच शिवशंकर यादव सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !