बंदर के हमले से 5 माह की मासूम जिंदगी से जूझ रही, पालने से उठाकर पानी भरे ड्रम में फेंका

0

 

बंदर के हमले से 5 माह की मासूम जिंदगी से जूझ रही, पालने से उठाकर पानी भरे ड्रम में फेंका

गांव में दहशत, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती; वन विभाग से बंदर को पकड़ने की मांग


सरगुजा। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जंगली बंदर ने घर में घुसकर पालने में सो रही पांच माह की मासूम बच्ची को उठाया और कुछ दूरी पर रखे पानी से भरे ड्रम में फेंक दिया। समय रहते परिजनों की नजर पड़ने से बच्ची की जान बच गई, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, गांव में अचानक एक जंगली बंदर घुस आया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बंदर के डर से लोग अपने-अपने घरों में छिप गए। इसी दौरान बंदर एक मकान में घुसा और पालने में सो रही पांच माह की मासूम त्रिशिका प्रजापति को उठाकर बाहर ले गया। कुछ ही दूरी पर उसने बच्ची को पानी से भरे नीले ड्रम में डाल दिया।

बच्ची के परिजनों ने तत्काल उसे ड्रम से बाहर निकाला और लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

घायल बच्ची की पहचान त्रिशिका प्रजापति (5 माह), पिता सुदर्शन प्रजापति, निवासी ग्राम रजपुरी कला, लखनपुर के रूप में हुई है।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर को जल्द पकड़ने और बस्ती में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, प्रशासन से भी वन्यजीवों के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रभावी कदम उठाने की अपील की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !