माकरदोना में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

0

 

माकरदोना में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू 

नगरी,धमतरी। 18 अगस्त 2026। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी आबकारी विभाग ने ग्राम राजीव नगर माकरदोना में बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

जिला कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक श्री निशांत साधु के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर थाना केरेगांव क्षेत्र के ग्राम राजीव नगर, माकरदोना में दबिश दी। टीम ने आरोपी सुधराम कमार, पिता संतुराम कमार के निवास पर सुनियोजित ढंग से कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के निवास से चार चढ़ी हुई भट्टियां तथा नीले ड्रम में रखी कुल 50 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु, आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा, प्रधान आबकारी आरक्षक मुरली सोनी एवं राजेश यादव, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव, भूषण वर्मा, राजेश कुमार, कौशल नेताम, राजकिशोर कुर्रे, नीरज चंद्राकर तथा महिला आरक्षक उमालक्ष्मी नेताम और मेघा सिन्हा की सक्रिय भूमिका रही।

विभाग ने कहा कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल आबकारी विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !