अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन मामलों में 56 हजार से अधिक की संपत्ति जब्त

0

 

अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन मामलों में 56 हजार से अधिक की संपत्ति जब्त

कोतवाली, अर्जुनी और कुरूद थाना क्षेत्रों में दबिश देकर तीन आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई



उत्तम साहू,धमतरी, 16 अगस्त 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ धमतरी पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कोतवाली, अर्जुनी और कुरूद थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब, बिक्री रकम और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी समेत कुल 56,560 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

कोतवाली पुलिस ने शराब परिवहन करते आरोपी को पकड़ा

14 अगस्त को थाना कोतवाली पुलिस ने शांति घाट नहर नाका के पास कार्रवाई करते हुए बनिया तालाब धमतरी निवासी गोविंद यादव (39) को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा। उसके कब्जे से 20 नग देशी प्लेन शराब, 15 नग मसाला शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। शराब और स्कूटी सहित कुल 53,100 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अर्जुनी पुलिस ने शराब बेचते 70 वर्षीय आरोपी को पकड़ा

14 अगस्त को थाना अर्जुनी पुलिस ने ग्राम कोलियारी में दबिश देकर खुमान निषाद (70) को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा। उसके कब्जे से 20 नग देशी मसाला शराब कीमत 2,000 रुपये और बिक्री रकम 200 रुपये बरामद हुई। कुल 2,200 रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

कुरूद में भी अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई

15 अगस्त को थाना कुरूद पुलिस ने नया बस स्टैंड कुरूद स्थित शीतला मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए संजय नगर निवासी रामचंद्र ध्रुवंशी (28) को अवैध शराब बेचते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 12 पौवा देशी शराब कीमत 960 रुपये और बिक्री रकम 300 रुपये बरामद हुई। कुल 1,260 रुपये की संपत्ति जब्त कर उसके खिलाफ धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

धमतरी पुलिस — अपराध पर प्रहार, आमजन की सुरक्षा हमारा संकल्प।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !