धमतरी पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, 590 नशीली गोलियां और अवैध शराब जब्त

0

 

धमतरी पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, 590 नशीली गोलियां और अवैध शराब जब्त



उत्तम साहू 

धमतरी, 20 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब, नशीले पदार्थों और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली धमतरी और चौकी बिरेझर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 590 नशीली गोलियां, अवैध शराब, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की है।

बस स्टैंड के पास नशीली गोलियों की बिक्री का मामला

सिटी कोतवाली पुलिस को बस स्टैंड धमतरी के पास नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रियांशु महावर (21), निवासी जालमपुर वार्ड धमतरी और नरेश सैयाम (30), निवासी अयोध्या चौक, रेलवे स्टेशन के पास, मोहेड़ा पारा रायपुर को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से NRX Nitrazepam Tablets IP Nitrosun-10 की 59 स्ट्रिप्स में कुल 590 नशीली गोलियां, जिनकी कीमत 4,720 रुपये है, बरामद की। इसके अलावा 25 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन और 40 हजार रुपये कीमत की दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 69,720 रुपये बताई गई है।

मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 193/2026 के तहत धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट में अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

            अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार



इधर, चौकी बिरेझर पुलिस ने ग्राम चिवरी बाजार चौक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे रितेश कुमार साहू (25), निवासी ग्राम चिवरी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 पौवा देशी शराब, कीमत 2,000 रुपये तथा बिक्री रकम 300 रुपये, कुल 2,300 रुपये का सामान जब्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 265/2026 के तहत धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

धमतरी पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब, नशीली दवाओं और अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !