जिले में अब तक 678.9 मिलीमीटर वर्षा, सामान्य से 9.4 प्रतिशत अधिक

0

 

जिले में अब तक 678.9 मिलीमीटर वर्षा, सामान्य से 9.4 प्रतिशत अधिक

1 जून से 9 अगस्त तक जिले में औसत वर्षा 109.4 प्रतिशत दर्ज, कुरूद में आज सर्वाधिक 64.2 मिलीमीटर बारिश


उत्तम साहू,धमतरी, 9 अगस्त 2026। जिले में मानसून के दौरान इस वर्ष अब तक सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 9 अगस्त 2026 तक जिले में औसत 678.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 10 वर्षों के आधार पर इसी अवधि में जिले की औसत वर्षा 620.7 मिलीमीटर है। इस तरह जिले में अब तक सामान्य औसत की तुलना में 109.4 प्रतिशत वर्षा दर्ज हो चुकी है।



तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार धमतरी तहसील में 716.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो औसत 627.3 मिलीमीटर की तुलना में 114.2 प्रतिशत है। कुरूद में 649.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो औसत 579.2 मिलीमीटर का 112.2 प्रतिशत है। इसी तरह मगरलोड में 675.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो औसत 594.6 मिलीमीटर का 113.5 प्रतिशत है।

नगरी तहसील में 540.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो औसत 598.5 मिलीमीटर का 90.3 प्रतिशत है। वहीं भखारा में 698.0 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो औसत 653.5 मिलीमीटर का 106.8 प्रतिशत तथा कुकरेल में 684.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो औसत 625.8 मिलीमीटर का 109.4 प्रतिशत है।



          आज कुरूद में सर्वाधिक बारिश

9 अगस्त को जिले में औसतन 22.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। तहसीलवार आंकड़ों में कुरूद में सर्वाधिक 64.2 मिलीमीटर, धमतरी में 15.8 मिलीमीटर, मगरलोड में 14.6 मिलीमीटर, नगरी में 13.0 मिलीमीटर, भखारा में 19.0 मिलीमीटर तथा कुकरेल में 2.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

प्रशासन की मौसम पर नजर

जिले में तहसीलवार वर्षा की स्थिति पर प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। वर्षा एवं मौसम की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय बनाए रखने तथा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !