फरसियाँ स्कूल में 91 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल, स्काउट-गाइड स्कार्फ डे पर हुआ वृक्षारोपण

0

 

फरसियाँ स्कूल में 91 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल, स्काउट-गाइड स्कार्फ डे पर हुआ वृक्षारोपण



उत्तम साहू 

नगरी। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियाँ में कक्षा नवमी की छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान विश्व स्काउट-गाइड स्कार्फ डे के अवसर पर अतिथियों एवं शिक्षकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती शशि ध्रुव थीं, जबकि अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष चमन निर्मलकर ने की। विशिष्ट अतिथियों में सरपंच केशव टेकाम, भूदान दाता कोमल कश्यप, पूर्व अध्यक्ष शिवदयाल साहू, खम्मन लाल साहू, हरक राम साहू, उपाध्यक्ष हीराशंकर यादव, अरुण प्रजापति, चंपाबाई साहू, केसरी बाई ध्रुव, अनिता बाई साहू, अशोक देवदास, सुदर्शन चनाप, रितेश पारख एवं चंद्रजीत सोन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार सोन के मार्गदर्शन तथा स्काउट-गाइड प्रभारी शिल्पा मानिकपुरी के निर्देशन में अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।

साइकिल प्रभारी प्रेमलाल ध्रुव ने बताया कि योजना के तहत इस वर्ष कक्षा नवमी में अध्ययनरत 91 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई, जिससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यशपाल सिंह साहू ने किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !