रंगोले में मनाई गई पं. रविशंकर शुक्ल व शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन

0

 

रंगोले में मनाई गई पं. रविशंकर शुक्ल व शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन



पाली (कोरबा)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली द्वारा ग्राम पंचायत रंगोले में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दोनों नेताओं के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया।



कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा ने की। उन्होंने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल और शहीद विद्याचरण शुक्ल का संपूर्ण जीवन जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में छाया विधायक दिलेश्वरी सिद्धार, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामबाई भैंसारे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा सहित रवि कश्यप, अभिषेक प्रसाद पटेल, जोगिंदर राम, प्रदीप पटेल, ओमप्रकाश, समरे सिंह, दिनेश महंत, कमल दास, बनवारी यादव, डोलाराम, सत्य भाई, दुबारिया, संतोष, राहुल दास, मोधराम सिंह, कमलाबाई, पूनम सहोदरा, चमेली सोनी, छोटेलाल, शत्रुघ्न मरावी, मनहरण यादव, देशी राम, प्रकाश नारायण, पवन सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, समपाल सिंह, अवीर दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !