छत्तीसगढ़ में 2024 बैच के प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग, पांच वनमंडलों में मिली जिम्मेदारी

0

 

छत्तीसगढ़ में 2024 बैच के प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग, पांच वनमंडलों में मिली जिम्मेदारी



रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के प्रशिक्षु अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग जारी कर दी है। प्रशिक्षण के तहत इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (SDO) के रूप में तैनात किया गया है, जहां वे जमीनी स्तर पर वन प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों का अनुभव प्राप्त करेंगे।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

  • कुनाल मिश्रा – उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर (वनमंडल सरगुजा)
  • मृगजा जालिंदर यादव – उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा (वनमंडल कटघोरा)
  • परख सारडा – उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा (वनमंडल सुकमा)
  • प्रीति यादव – उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर (वनमंडल नारायणपुर)
  • यशस्वी मौर्य – उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव (वनमंडल राजनांदगांव)

वन विभाग के आदेश के अनुसार सभी प्रशिक्षु अधिकारी प्रशिक्षण अवधि के दौरान संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद इन्हें उसी उप वनमंडल में नियमित रूप से पदस्थ रखा जाएगा।

इन नियुक्तियों का उद्देश्य युवा IFS अधिकारियों को वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन, प्रशासनिक कार्यों और क्षेत्रीय चुनौतियों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में प्रभावी वन प्रशासन की जिम्मेदारी निभा सकें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !