हरियाली अमावस्या पर गौठान में हुई पूजा-अर्चना, ग्रामीणों को बांटी गई जड़ी-बूटी दवाइयां

0

 

हरियाली अमावस्या पर गौठान में हुई पूजा-अर्चना, ग्रामीणों को बांटी गई जड़ी-बूटी दवाइयां



उत्तम साहू 

नगरी/बोराई, 12 अगस्त 2026। हरियाली अमावस्या के अवसर पर बुधवार को ग्राम मोतिमडिह-लिखमा बुखाररा स्थित गौठान में पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के गायता एवं ठेठवार-सियांगन द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटी से तैयार दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ प्रकृति एवं ग्राम देवताओं की पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हरियाली अमावस्या के मौके पर आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर गांव के गायता चैतराम मरकाम, चैन सिंह, समरथ कुंदन सिंह यादव, जसाउ राम मरकाम, ठेठवार प्रभु राम मरकाम, सुखीराम नागेश, महेश नेताम, भंवर सिंह, जगत सगाराम नेताम, राम सिंह कोसरे, मुन्ना राम यादव, राजेश कुमार निर्मलकर, बैशाख समरथ, नरसिंह समरथ, भीखम वटी, घासीराम चक्रधारी, विजय कुमार चक्रधारी, श्रवण कुमार चक्रधारी, मिनेश यादव, लक्ष्मी निर्मलकर, चिंतानंद निर्मलकर, धनेंद्र निर्मलकर, विकास, दीप कुमार कुंजाम, नारायण धुव, हरिश्चंद्र मरकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के पारंपरिक आयोजन गांव की संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !