तकनीक, नवाचार और उन्नत कृषि से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा साहू समाज

0

 

तकनीक, नवाचार और उन्नत कृषि से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा साहू समाज

आईटी सेल एवं किसान प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक में सामाजिक संगठन को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर मंथन



उत्तम साहू 

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ को आधुनिक, संगठित और आत्मनिर्भर समाज की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आईटी सेल प्रकोष्ठ एवं किसान प्रकोष्ठ की संयुक्त प्रथम बैठक साहू कॉम्प्लेक्स, टिकरापारा स्थित प्रदेश साहू संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में समाज को तकनीक, नवाचार, उन्नत कृषि और आधुनिक सोच से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आईटी सेल प्रकोष्ठ द्वारा सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से समाज की गतिविधियों, उपलब्धियों और सकारात्मक संदेशों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने तथा डिजिटल नवाचारों को अपनाने पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं किसान प्रकोष्ठ ने आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर समाज के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा की।

मुख्य अतिथि एवं प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रियता, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने समाज को अधिक सशक्त और संस्कारित बनाने के लिए परिवार संस्कार कार्यशाला आयोजित करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष साधना साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तिलक साहू, प्रदेश महामंत्री चित्रलेखा साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू, आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चोवाराम साहू सहित सुखुराम साहू, राजेंद्र साहू, माधव साहू, सेवन साहू, भरत साहू, राम साहू समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति केवल परंपराओं को सहेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि समय के साथ तकनीक, शिक्षा, रोजगार, कृषि और नवाचार को अपनाना भी जरूरी है। आईटी सेल और किसान प्रकोष्ठ जैसे विषय आधारित प्रकोष्ठ समाज की प्रतिभाओं एवं संसाधनों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष कुमार साहू ने किया, जबकि संचालन किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बल्ला साहू ने किया।

बैठक के अंत में दोनों प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं एवं सकारात्मक गतिविधियों की जानकारी पहुंचाने तथा संगठित, संस्कारित, तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !