घुटकेल में विकासखंड स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता संपन्न, जिले के लिए चुने गए प्रतिभाशाली खिलाड़ी

0

 

घुटकेल में विकासखंड स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता संपन्न, जिले के लिए चुने गए प्रतिभाशाली खिलाड़ी



उत्तम साहू,नगरी। शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल घुटकेल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में नगरी विकासखंड के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का चयन उनके खेल कौशल, प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर किया गया। चयनित खिलाड़ी अब जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी जिला स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल घुटकेल की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश निर्मलकर रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अनुशासन, खेल भावना और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विकासखंड खेल प्रभारी खेमराज साहू, संयोजक एवं प्राचार्य धनंजय कुमार कश्यप, व्याख्याता कोमल प्रसाद जंघेल, प्रधान पाठक देवराज मंडावी सहित मुकेश चंद्राकर, फूलचंद देव, श्रीनाथ पाल, जौहर मरकाम, पीटीआई योगेश ध्रुवे, अशोक गजबल्ला, खोमन सहारे, हेमलाल सिन्हा, केशव जलक्षत्रिय, ताराचंद साहू, विकास कोसरिया, गोपिका बारिक और भानु सिन्हा का विशेष सहयोग रहा।

प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया। आयोजन के अंत में चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विकासखंड का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !