ग्राम पंचायत छिंदपुर में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विभिन्न संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

0

 ग्राम पंचायत छिंदपुर में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विभिन्न संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण



           छिंदपुर (कोरबा): ज्ञान शंकर तिवारी 

ग्राम पंचायत छिंदपुर में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार, सर्वप्रथम विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद ग्राम पंचायत भवन में सरपंच श्रीमती सकुंती कंवर द्वारा गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया गया।

इसके पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला छिंदपुर में विधायक प्रतिनिधि एवं जिला नीति अनुसंधान सहप्रमुख कृष्णानंद राठौर ने तिरंगा फहराया। वहीं स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में वरिष्ठ भाजपा नेता विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ राठौर द्वारा ध्वजारोहण संपन्न हुआ। उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में जनपद सदस्य मीनू रात्रे एवं पूर्व उपसरपंच रजनी राठौर ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए ग्राम एवं क्षेत्र के विकास में एकजुट होकर योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य:

एसएमडीसी अध्यक्ष हुलेश राठौर, महामंत्री प्रताप कंवर, प्यारे लाल राठौर, गोपाल सिंह राठौर, रामसिंह राठौर, रामचंद्र राठौर, यदुनंदन राठौर, जनपद पति दिग्विजय रात्रे, कृष्ण कुमार राठौर, लकेश्वर साहू, उसमेर सिंह राठौर, बहोरन पाटले, उसमेर राठौर, रामरतन कैवर्त, तेरस श्रीवास, युवा भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह राठौर, सुरेश यादव, पंकज श्रीवास, रामकुमार कैवर्त, लक्ष्मीनारायण बियार, सनत श्रीवास, तेरस यादव, जय सिंह राठौड़, बाबू लाल श्रीवास सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं समस्त ग्रामीण जन।

स्कूल स्टाफ से श्री चंद्रशेखर शर्मा प्राचार्य , श्री पंचूराम भार्गव, श्रीमती अतिफा अज़हर खान ,श्री लखेश्वर राजवाड़े, श्रीमती वर्षा रानी सोनी, श्रीमती हिमकांति बसंत, श्रीमती विमल कांति जनार्दन, सुश्री दिव्या, श्रीमती स्वाति राठौर, श्रीमती दीपिका बघेल , श्रीमती बारमते, सुश्री करुणा, श्रीसागर टंडन, श्री शरद कुमार काठले, श्री संतोष कुमार कश्यप , श्री राजकुमार नवरंग, श्रीमती नीति गोस्वामी,श्रीमती विनीता सिंह,श्री अशोक भगत, श्रीमती भारती वैष्णव, श्री उमाशंकर पाटले,श्री संपत अनंत, श्री निलेश यादव, श्री राधेश्याम कोरवा उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !