हाई स्कूल सांकरा में व्याप्त समस्याओं को लेकर स्कूल का निरीक्षण

0

 

हाई स्कूल सांकरा में व्याप्त समस्याओं को लेकर स्कूल का निरीक्षण


प्रतीकात्मक फोटो 
उत्तम साहू 

नगरी,सांकरा। हाई स्कूल सांकरा में विद्यार्थियों को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार, 14 अगस्त को विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में विद्यार्थियों से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं सामने आईं।

निरीक्षण में विद्यालय में दूषित पानी पीने की मजबूरी, विद्यार्थियों पर अनावश्यक दबाव तथा ब्लैक बोर्ड की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पढ़ाई में हो रही परेशानी सहित अन्य समस्याओं का जायजा लिया गया।

विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं विद्यालय के प्राचार्य ने भी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान NSUI विधानसभा महासचिव सिहावा भावेश चंदनिया, दयानंद साहू सहित गांव के नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, स्वच्छ पेयजल और सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि एक गांव के नागरिक होने के नाते विद्यार्थियों की समस्याओं को सामने लाना उनका दायित्व है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पहल का उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित करना है। विद्यार्थियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किए जाने की मांग की गई।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !