नगरी में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, चार जुआरी गिरफ्तार
12,500 रुपये नकद और चार मोटरसाइकिल समेत 1.12 लाख रुपये का मशरूका जब्त
उत्तम साहूनगरी। अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरी पुलिस ने नगरनाला-चारगांव रोड क्षेत्र में दबिश देकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगरी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से चार जुआरियों को 52 पत्ती ताश के साथ जुआ खेलते हुए पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 12,500 रुपये नगद, चार मोटरसाइकिल जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये और 52 पत्ती ताश बरामद की गई। इस तरह पुलिस ने कुल 1,12,500 रुपये का मशरूका जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपी
- राजेश कुमार ध्रुव, पिता स्व. इंदल सिंह ध्रुव, वार्ड क्रमांक 07, नगरी
- भानु कुमार साहू, पिता रमेश कुमार साहू, वार्ड क्रमांक 04, नगरी
- भागवत यादव, पिता गणेशराम यादव, वार्ड क्रमांक 05, नगरी
- जयप्रकाश साहू, पिता गौरकुमार साहू, वार्ड क्रमांक 03, नगरी
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

