तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत ग्राम पंचायत बसीबार में शोक की लहर

0

 तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत ग्राम पंचायत बसीबार में शोक की लहर


                   रिपोर्टर ज्ञान शंकर तिवारी 

कोरबा  12 अगस्त 2026। ग्राम पंचायत बसीबार से दुखद खबर सामने आई है। यहां तालाब में डूबने से कृपाल सिंह कंवर उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को कृपाल सिंह कंवर अपने घर से निकले थे नहाने के लिए किसी कारणवश तालाब में डूबने से उनकी मौत हो गई और शाम को तालाब में गांव वालों ने शव को तैरते देखा । 

पहचान करने पर मृतक की पहचान *कृपाल सिंह कंवर उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम बसीबार* के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही है कि नहाने या अन्य काम से गए दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। शव को तालाब से बाहर निकालकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कृपाल सिंह के निधन से पूरे *ग्राम पंचायत बसीबार* में शोक की लहर है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कहा कि वे मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे।


ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। ॐ शांति 🙏

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !