समाजसेवियों ने बेसहारा मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को उपचार के लिए आश्रम भेजा

0

 

समाजसेवियों ने बेसहारा मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को उपचार के लिए आश्रम भेजा



उत्तम साहू,नगरी। नगरी मेन रोड पर लंबे समय से घूम रहे लगभग 40 वर्षीय एक बेसहारा एवं मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को समाजसेवियों की पहल पर उपचार और उचित देखभाल के लिए रायपुर स्थित अपना घर आश्रम भेजा गया।

समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय अपना घर आश्रम रायपुर से जुड़े सुल्तानिया जी, सन्नी छाजेड़, तीर्थराज साहू, सत्यम भट, खेमराज साहू एवं बाबन टहलवानी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को सुरक्षित रूप से आश्रम पहुंचाने की व्यवस्था की।



बताया गया कि आश्रम में व्यक्ति के उचित उपचार, देखरेख, भोजन एवं भरण-पोषण की व्यवस्था की जाएगी। समाजसेवियों द्वारा समय-समय पर नगरी क्षेत्र में घूमने वाले बेसहारा, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता कर उन्हें रायपुर स्थित अपना घर आश्रम भेजा जाता है, जहां उनकी देखभाल और उपचार की व्यवस्था की जाती है।

समाजसेवियों के इस मानवीय कार्य की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के लिए प्रेरणादायक पहल बताया है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !