विश्व स्तनपान सप्ताह : सुपोषण चौपाल में माताओं को दो वर्ष तक स्तनपान कराने के लिए किया गया जागरूक

0

 

विश्व स्तनपान सप्ताह : सुपोषण चौपाल में माताओं को दो वर्ष तक स्तनपान कराने के लिए किया गया जागरूक



उत्तम साहू,नगरी, 6 अगस्त। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में सुपोषण चौपाल के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिशुवती माताओं को नवजात एवं छोटे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए जन्म के बाद नियमित रूप से दो वर्ष तक स्तनपान कराने के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दमयंती साहू ने बताया कि बच्चे के जीवन के शुरुआती दो वर्षों तक स्तनपान कराने से उसे आवश्यक पोषण, रोग प्रतिरोधक क्षमता और स्वस्थ विकास में मदद मिलती है। साथ ही माताओं को भी इसके अनेक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक स्तनपान कराने से महिलाओं में स्तन कैंसर के खतरे को कम करने में भी सहायता मिलती है, इसलिए प्रत्येक मां को अपने शिशु को दो वर्ष तक स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर मितानिन श्रीमती अश्विनी खरे ने भी माताओं को संतुलित आहार, स्वच्छता और शिशु देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में सहायिका नीरा भरेवा सहित वार्ड की शिशुवती माताएं उपस्थित रहीं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

सुपोषण चौपाल के माध्यम से माताओं को शिशु के समुचित पोषण, मातृ स्वास्थ्य और स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !