मगरलोड..कांग्रेस भवन में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0

 

मगरलोड..कांग्रेस भवन में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस



उत्तम साहू,मगरलोड। देश की आजादी के 80 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मगरलोड नगर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर निर्माणाधीन कांग्रेस भवन परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिहावा विधायक अंबिका मरकाम की विधायक प्रतिनिधि रवि कुमार निर्वाण रहे। उन्होंने अपने करकमलों से राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए सभी ने अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रवि कुमार निर्वाण ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के त्याग एवं बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को बनाए रखना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन चक्रधारी, पूर्व पार्षद महमूद खान, पूर्व पार्षद दुलार साहू, जोन अध्यक्ष जगमोहन साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नितु खिलवान साहू, रेखा साहू, रवि साहू, श्रीमती लता साहू, सरजूराम साहू एवं हेमिन सिन्हा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !