स्वतंत्रता दिवस पर एसपी भावना पांडेय ने पुलिस कार्यालय में किया ध्वजारोहण

0

 

स्वतंत्रता दिवस पर एसपी भावना पांडेय ने पुलिस कार्यालय में किया ध्वजारोहण

शहीदों के बलिदान को किया नमन, पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा का दिया संदेश


उत्तम साहू 

धमतरी, 15 अगस्त 2026। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में गरिमामय एवं देशभक्तिमय वातावरण में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई।

इस अवसर पर एसपी भावना पांडेय ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता वीर सपूतों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ आमजन की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए धमतरी पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

शहीद परिवारों से आत्मीय मुलाकात, समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

स्वतंत्रता दिवस समारोह के पश्चात एसपी भावना पांडेय ने जिले के शहीद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिजनों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने शहीद परिवारों की समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित शाखा प्रभारियों एवं अधिकारियों को समस्याओं का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि पुलिस के वीर शहीदों का बलिदान पूरे पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। शहीद परिवार पुलिस विभाग के अपने परिवार का हिस्सा हैं और उनके सम्मान, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए धमतरी पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.सी. पटेल, डीएसपी श्री भानूप्रताप चंद्राकर, डीएसपी श्री यशकरण दीप ध्रुव, रक्षित निरीक्षक श्री विपुल आनंद जांगड़े, मुख्य लिपिक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !