पार्षद राजा पवार ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

0

 

पार्षद राजा पवार ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस



उत्तम साहू 

नगरी। नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 01 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्षद राजा पवार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

ध्वजारोहण के पश्चात पार्षद राजा पवार ने उपस्थित बच्चों एवं वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं। अच्छी शिक्षा के माध्यम से ही मजबूत और विकसित भारत का निर्माण संभव है।” उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए “पढ़ेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया” का संदेश दिया।



कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पार्षद राजा पवार ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और वार्डवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !