आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की पहली कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर जोर

0

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की पहली कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर जोर



कोरबा, 6 अगस्त 2026। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, जिला कोरबा की नवनिर्वाचित कार्यसमिति की प्रथम बैठक गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती मधु जयसवाल ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान तेज करने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती अंजली पटेल, जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा ताजन, जिला महामंत्री श्रीमती प्रतिभा सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती हेमलता कंवर, मीडिया प्रभारी श्रीमती शर्मिला राज, संगठन मंत्री श्रीमती गोमती देवांगन, मंत्री श्रीमती पुष्पा कंवर, उपाध्यक्ष श्रीमती मीना श्रीवास, श्रीमती कुमारी पटेल, श्रीमती नेहा सिंह सहित कार्यसमिति के सभी नवनिर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे।



बैठक के दौरान पूर्व पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्व औपचारिक रूप से सौंपे तथा संगठन की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर संगठन के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक परियोजना एवं सेक्टर स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, अधिक से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को संगठन से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्णय लिया गया।

प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती अंजली पटेल ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, अनुशासन और सक्रियता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता और सहायिका की आवाज़ बनने का आह्वान किया।



बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, प्रशिक्षण, नियमित बैठकों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के अंत में कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती मधु जयसवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।

यह बैठक भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, जिला कोरबा द्वारा आयोजित की गई।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !