कलेक्टर जनदर्शन में 105 आवेदन मिले, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

0

 

कलेक्टर जनदर्शन में 105 आवेदन मिले, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आमजनों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं



कोरबा, 7 सितंबर 2026। जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें रखीं। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें स्वास्थ्य उपचार के लिए आर्थिक सहायता, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, पीएम आवास योजना-ग्रामीण की लंबित राशि का भुगतान, फैक्ट्री दुर्घटना में राहत राशि, बिजली बिल में सुधार, नए राशन कार्ड, सड़क मरम्मत, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, दिव्यांग एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा लंबित वेतन-मानदेय के भुगतान से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे।

इसके अलावा राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, लंबित मुआवजा प्रकरणों की जांच, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विकास तथा लोगों को आजीविका के साधनों से जोड़ने संबंधी मांगें भी नागरिकों ने रखीं।

कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ परीक्षण किया जाए। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !