16 सितंबर को धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

0

 

16 सितंबर को धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

15 से अधिक निजी कंपनियां लेंगी हिस्सा, 8वीं से स्नातकोत्तर तक के युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर



उत्तम साहू,धमतरी, 07 सितंबर 2026। जिले एवं संभाग के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धमतरी में आगामी 16 सितंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में 15 से अधिक निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी और विभिन्न पदों पर 1400 से अधिक युवाओं की भर्ती की जाएगी।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला परियोजना लाइवलिहुड कॉलेज, सिविल कोर्ट के सामने धमतरी में रोजगार मेले का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।

रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ ही स्नातक, बीएससी, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, नर्सिंग, आईटीआई, बीई एवं सीए उत्तीर्ण युवा भी विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।


इन दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ‘छत्तीसगढ़ रोजगार एप’ अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य किया गया है।


7 से 11 सितंबर तक प्री-प्लेसमेंट काउंसिलिंग

रोजगार मेले से पहले युवाओं को मार्गदर्शन और पंजीयन की सुविधा देने के लिए 7 से 11 सितंबर तक लाइवलिहुड कॉलेज में प्री-प्लेसमेंट एवं काउंसिलिंग कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन शिविरों में पहुंचकर रोजगार मेले के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं।

इसके अलावा प्री-प्लेसमेंट गतिविधियों का आयोजन 8 सितंबर को आईटीआई मगरलोड, 9 सितंबर को जनपद पंचायत नगरी तथा 10 सितंबर को जनपद पंचायत कुरूद में भी किया जाएगा।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने संभाग के बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में पहुंचकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !