गंगरेल बांध से नहर एवं नदी की ओर 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

0

 धमतरी..गंगरेल बांध से नहर एवं नदी की ओर 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया


उत्तम साहू

धमतरी, 11 सितंबर 2026। गंगरेल बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही आवक को देखते हुए जल प्रबंधन के तहत गंगरेल बांध से कुल 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें आरएसपी गंगरेल से एनआरबी की ओर 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं एनआरबी से एमएमसी की ओर 5 हजार क्यूसेक तथा महानदी में 25 हजार क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा है।


रात्रि 10 बजे की स्थिति में गंगरेल बांध का जलस्तर 348.43 मीटर दर्ज किया गया। बांध में 35,058 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि कुल 16,725 क्यूसेक पानी की निकासी दर्ज की गई है। बांध की कुल जलभराव क्षमता के मुकाबले 96.66 प्रतिशत जलभराव है।


जल की लगातार आवक को देखते हुए बांध एवं निचले क्षेत्रों में जल प्रवाह की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता बरतने तथा नदी एवं निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जल प्रवाह को देखते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


प्रशासन द्वारा जलाशय के जलस्तर, आवक एवं निकासी की स्थिति की निरंतर समीक्षा की जा रही है, ताकि जल प्रबंधन के साथ-साथ निचले क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !