सेवा संकल्प अभियान..नगरी अस्पताल में गूंजा मानवता का संदेश, 43 लोगों ने किया रक्तदान

0

 

सेवा संकल्प अभियान..नगरी अस्पताल में गूंजा मानवता का संदेश, 43 लोगों ने किया रक्तदान

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं, नागरिकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी


उत्तम साहू 

नगरी, 19 सितंबर 2026। सेवा और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल अस्पताल नगरी में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान 43 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ। रक्तदान के लिए पहुंचे लोगों का चिकित्सकीय दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें वजन, रक्तचाप सहित आवश्यक जांच की गई। स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप पाए गए लोगों से चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित तरीके से रक्तदान कराया गया।

रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को अल्पाहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायिनी मदद साबित हो सकता है। नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपाई नागेंद्र शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल नगरी अध्यक्ष विकास जैन,भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल नगरी महामंत्री, यश साहू,भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल नगरी महामंत्री,यश संचेती उपस्थित रहे।

शिविर में युवाओं और आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने सेवा संकल्प अभियान के सेवा, सहयोग और जनभागीदारी के उद्देश्य को मजबूती प्रदान की। अधिकारियों ने लोगों से आगे भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित होने की अपील की।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !