फरसियां स्कूल में सेवा संकल्प की गूंज, विद्यार्थियों ने चित्रों और भाषणों से दिया विकसित भारत का संदेश

0

 

फरसियां स्कूल में सेवा संकल्प की गूंज, विद्यार्थियों ने चित्रों और भाषणों से दिया विकसित भारत का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए सम्मानित


उत्तम साहू 

नगरी,फरसियां।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियां में विविध रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जनपद पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष हृदय साहू तथा शिवदयाल साहू और हरक राम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत-2047’, डिजिटल इंडिया, सेवा, सुशासन और जनभागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार भाषण के माध्यम से रखे। वहीं चित्रकला एवं पेंटिंग के जरिए विद्यार्थियों ने विकसित भारत की कल्पना को रंगों में उकेरा।

मुख्य वक्ता पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने कहा कि सेवा, सुशासन और विकास की भावना को जन-जन तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने डिजिटल सशक्तिकरण, डिजिटल साक्षरता और नागरिकों की डिजिटल संसाधनों तक पहुंच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।



जनपद पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष हृदय साहू ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से पूरा होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और जरूरतमंदों की सहायता जैसे सेवा कार्यों में युवाओं और समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

विद्यालय के प्राचार्य नीरज सोन ने कहा कि एक माह चलने वाले अभियान में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने ‘आशीर्वाद का दीया’, स्वच्छता अभियान, रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता तथा विकसित भारत विषयक रचनात्मक गतिविधियों को अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।


    प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी



भाषण प्रतियोगिता में नंदकिशोर पटेल प्रथम, खुशबु नेताम द्वितीय और संजना तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह पेंटिंग प्रतियोगिता में ऋषिका साहू प्रथम, लीना साहू द्वितीय और हिनाक्षी तृतीय रहीं। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता यशपाल सिंह साहू ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं निरुपमा श्रीमाली, किरण श्रीमाली, लोमश कुमार पटेल, प्रेमलाल ध्रुव, अरविंद सोम, रेणु सोम, अंजना लाउत्रे, ऋषिकेश साहू, देवयानी सोम, मिलेंद्र कुमार ठाकुर, शिल्पा मानिकपुरी, पारुल बिसेन, गीतिका निषाद, आरती निषाद, देविका निर्मलकर, टिकेश साहू, त्रिलोक कपूर ध्रुव, प्रवीण कुमार कौशिल, भगवती ध्रुव, ललिता निषाद और भरत चनाप सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !