दलदली (अ) में सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्रों की चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित
नगरी। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दलदली (अ) में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में सेवा निवृत्त प्रधान पाठक सूर्य नारायण राव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हुलास राम, ग्राम पटेल नरेश कोर्राम, शिक्षाविद् परसराम ध्रुव, विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष नर्मदा जुर्री,चन्द्रिका बाई एवं श्याम बाई सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधान अध्यायिका पीयूष साहू ने आयोजन के उद्देश्य एवं विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और विचारों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राज कुमार शील ने किया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों का अवलोकन किया तथा उनकी रचनात्मकता की सराहना की।


