नगरी..दुर्गा चौक स्कूल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण और ड्राइंग प्रतियोगिता में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
नगरी, 19 सितंबर। भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे कार्यक्रमों की कड़ी में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला दुर्गा चौक नगरी में भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न समसामयिक एवं सामाजिक विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पार्षद यशकरन पटेल, अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष सेमंत पटेल तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद एवं एसएमसी सदस्य शारदा प्रसाद ग्वाले उपस्थित रहे। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निर्धारित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अतिथियों ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
भाषण प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों का अतिथियों ने अवलोकन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, नक्सल मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, विकसित भारत, सेना का शौर्य और एआई का प्रभाव जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र एवं भाषण प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि यशकरन पटेल और शारदा प्रसाद ग्वाले ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में राकेश पटेल, पुष्पा पटेल, हीरा निषाद, दुर्गेश्वरी साहू, ऊषा बाई, पतिराम भारती, पूर्णिमा साहू, जस साहू, संध्या गजभिए, अनिता सोम, वंदना सोनी, ऋतु बघेल, हुलास सूर्याकर और जितेन्द्र सोनी सहित शिक्षक, एसएमसी सदस्य एवं अन्य उपस्थित रहे।


